Skip to content

कृपया ध्यान दें कि आपके देश में टेक्स्ट और/या वॉइस चैट बंद हो सकती है. वीडियो चैट किसी भी लोकेशन पर उपलब्ध नहीं है.

कम्यूनिटी स्टैंडर्ड

Roblox में, हमारा मिशन है एक अरब लोगों को सकारात्मकता और शिष्टाचार के साथ जोड़ना. हम, एक ऐसी कम्यूनिटी बनाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं जो सभी के लिए सुरक्षित और सुखद हो, एक ऐसी प्लेस जहाँ आप बेझिझक खुद रह सकें, पॉज़िटिव कनेक्शन बना सकें, और अपनी क्रिएटिविटी को नई उड़ान दे सकें. हमारे कम्यूनिटी स्टैंडर्ड्स इसलिए हैं ताकि एक्सप्लोर करते समय हर कोई खुद को सुरक्षित महसूस करे और यहाँ घर जैसा माहौल मिले. हमारी कम्यूनिटी स्टैंडर्ड्स की यूथ गाइड के लिए, यहाँ देखें.

हमारी कम्यूनिटी लगातार ग्रो कर रही है और बदल रही है, इसलिए हम भी लगातार सीखते रहते हैं, और इसी वजह से हमारे स्टैंडर्ड्स भी समय-समय पर बदल सकते हैं. हम हमेशा यही चाहेंगे कि हर कोई एक-दूसरे के साथ दया और सम्मान— से पेश आए, ठीक वैसे ही जैसे आप असल ज़िंदगी में करते हैं. अगर हमें ऐसे यूज़र्स या कॉन्टेंट मिलता है जो इन नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो हम उस कॉन्टेंट और उसे क्रिएट करने वाले अकाउंट्स के खिलाफ़ उचित कार्रवाई करेंगे. जहाँ किसी की सुरक्षा को ऑफ़लाइन खतरा हो, ऐसे मामलों में हम सभी की सुरक्षा पक्का करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगे.

हम जानते हैं कि हम एकदम परफ़ेक्ट नहीं हैं. हम अपनी तरफ़ से पूरी कोशिश करते हैं, फिर भी कभी-कभी कुछ गलतियाँ रह जाती हैं. अगर आपको कुछ ऐसा दिखता है जो आपको लगता है कि इन नियमों का उल्लंघन है, या जिससे आपको असुरक्षित महसूस होता है, तो कृपया हमारे '<0>दुर्व्यवहार की रिपोर्ट करें' टूल का उपयोग करके हमें बताएँ. हम इस सब में साथ हैं, और आपकी आवाज़ हमें इस स्पेस को ऐसा बनाए रखने में मदद करती है जिस पर हम सभी गर्व कर सकें. अगर आप इसके कानूनी पहलुओं को विस्तार से समझना चाहते हैं, तो हमारी 'उपयोग की शर्तें' आपके पढ़ने के लिए हमेशा उपलब्ध हैं.

सुरक्षा

सुरक्षा हमारे हर काम का आधार है. हम शोषण, भेदभाव, उत्पीड़न, बदसलूकी, बुलिंग या किसी भी ऐसे व्यवहार या कॉन्टेंट की अनुमति नहीं देते जो दूसरों को असुरक्षित या नापसंद महसूस कराए. खासतौर पर, हम इन चीज़ों पर पाबंदी—लगाते हैं;

शिष्टाचार

शिष्टाचार, Roblox कम्यूनिटी की बुनियाद है. शिष्ट एनवायरनमेंट को बढ़ावा देने के लिए, Roblox कुछ खास तरह के कॉन्टेंट पर पाबंदी लगाता है, जिनमें ये शामिल हैं;

ईमानदारी

हम चाहते हैं कि हमारे यूज़र्स एक-दूसरे पर भरोसा करें ताकि वे ईमानदारी और निष्पक्षता से खेल सकें, और एक-दूसरे की क्रिएटिविटी और मेहनत का सम्मान करें. इसे बढ़ावा देने के लिए, हम निम्न पर रोक लगाते हैं या उन्हें सीमित करते हैं

सुरक्षा

हमारी कम्यूनिटी की तरक्की के लिए यह ज़रूरी है कि हर व्यक्ति डिजिटल और फ़िज़िकल तरीके से सुरक्षित महसूस करे. यह सेक्शन बताता है कि प्लेयर्स और क्रिएटर्स को दूसरोंs की जानकारी के साथ कैसे पेश आना चाहिए और अपनी और दूसरों की डिजिटल सुरक्षा की रक्षा कैसे करनी चाहिए.

Roblox आपके पर्सनल जानकारी को कैसे संभालता है, इस बारे में जानकारी के लिए, कृपया प्राइवेसी पॉलिसी देखें. अपने अकाउंट को सुरक्षित कैसे रखें - जिसमें टू-स्टेप वेरिफ़िकेशन जैसी अतिरिक्त सुरक्षा फ़ीचर्स को कैसे चालू करें यह भी शामिल है - इस बारे में अधिक जानकारी के लिए, हमारे हेल्प पेज को यहाँ विज़िट करें. थर्ड-पार्टी ऐप डेवलपर्स और थर्ड-पार्टी उपयोग के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, हमारे क्रिएटर थर्ड पार्टी ऐप पॉलिसी को यहाँ देखें.

सुरक्षित मेटावर्स बनाए रखने के लिए Roblox इन चीज़ों की अनुमति नहीं देता है:

और रिसोर्स