सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता
हम बच्चों की सुरक्षा के जानकारों के साथ पार्टनरशिप करके सभी उम्र के यूज़र्स को सुरक्षित ढंग से खेलने, क्रिएट करने और कनेक्ट करने में मदद करने के लिए सख्त बिल्ट-इन सुरक्षा और टूल लागू करते हैं.
पेरेंटल कंट्रोल
माता-पिता और देखभाल करने वाले यह कंट्रोल कर सकते हैं कि उनके बच्चे कैसे चैट करते हैं, उनके लिए कौन-सा कॉन्टेंट उपलब्ध है और बहुत कुछ.
उम्र संबंधी ग्रुप और पॉलिसी
हम सख्त पॉलिसी और उम्र के आधार पर डिफ़ॉल्ट सेटिंग का इस्तेमाल करके यह तय करते हैं कि यूज़र कैसे चैट कर सकते हैं और उनके आयु वर्ग के लिए क्या उचित है, इसके आधार पर उनके लिए कौन-सा कॉन्टेंट उपलब्ध होगा.
प्रोऐक्टिव मॉडरेशन
हज़ारों प्रशिक्षित पेशेवर, अत्याधुनिक तकनीक की मदद से, अनुचित कॉन्टेंट और चैट की निगरानी करने के लिए 24/7 प्लैटफ़ॉर्म की निगरानी करते हैं.
प्राइवेसी सेटिंग और सुरक्षा
Roblox की अकाउंट सेटिंग और टूल आपकी प्राइवेसी की सुरक्षा करने और हमारे प्लैटफ़ॉर्म पर दिखाई देने वाली निजी जानकारी को कंट्रोल करने में आपकी मदद करते हैं.
उम्र के मुताबिक चैट
कोलेबरेशन की वजह से ही Roblox की अलग पहचान बनती है. यह पक्का करने के लिए कि सभी यूज़र सुरक्षित रूप से बातचीत कर रहे हैं, हमने उम्र के आधार पर चैट संबंधी परमिशन को अलग-अलग ग्रुप में बाँट दिया है. इससे यूज़र्स को अपनी उम्र के अन्य लोगों के साथ जुड़ने में मदद मिलती है.
कॉन्टेंट की आयु रेटिंग और मॉडरेशन
Roblox पर कॉन्टेंट सभी उम्र और बैकग्राउंड के यूज़र्स द्वारा बनाया जाता है. क्रिएटर द्वारा तैयार किए गए इस अनोखे अनुभव को सपोर्ट करने के लिए, हम हमेशा सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, अपने कम्यूनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करने वाले कॉन्टेंट को मॉडरेट करने की पूरी कोशिश करते हैं. हम माता-पिता को पेरेंटल कंट्रोल का इस्तेमाल करने और इंटरनेट पर सुरक्षा के बारे में अपने बच्चों के साथ खुलकर बातचीत करने के लिए भी प्रोत्साहित करते हैं.
कॉन्टेंट मैच्योरिटी लेबल
कॉन्टेंट मेच्योरिटी लेबल इसलिए जोड़े जाते हैं, ताकि प्लेयर्स और पेरेंट्स को अपने आयु वर्ग के लिए सही कॉन्टेंट ढूँढ़ने में मदद मिल सके.
शिष्टाचार/सभ्यता और डिजिटल वेल-बीइंग के प्रति हमारा समर्पण
हम चाहते हैं कि हर कोई सुरक्षित और सम्मानित महसूस करे. इसके लिए हमें अपने यूज़र को एक टूलकिट देना होगा, ताकि वे Roblox पर और प्लैटफ़ॉर्म के बाहर भी ज़्यादा स्वस्थ और सम्मानजनक ढंग से बातचीत कर सकें.
यह हमारे कम्यूनिटी स्टैंडर्ड से शुरू होता है, जिसे यूज़र को सुरक्षित और स्वागत योग्य महसूस कराने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है और इसमें स्वस्थ ऑनलाइन व्यवहार के लिए शिक्षा और सहायता शामिल है.
रिपोर्टिंग
हालाँकि ज़्यादातर यूज़र हमारे कम्यूनिटी स्टैंडर्ड का पालन करते हैं, लेकिन ऐसे मामले भी हो सकते हैं, जब आप किसी समस्या की रिपोर्ट करना चाहें. आप यहाँ दिए गए चरणों का पालन करके ऐसा कर सकते हैं.