पहचान से जुड़ी धोखाधड़ी, स्कैम वगैरह से कैसे बचें
हम Roblox पर धोखाधड़ी और स्कैम कैसे कम कर रहे हैं. साथ ही, बुरे लोगों को पहचानने, नकली ऑफ़र की पहचान करने आदि के बारे में जानें.
हम बुरे बर्ताव पर नज़र रख रहे हैं
हम हमारे कम्यूनिटी स्टैंडर्ड, उपयोग की शर्तों के उल्लंघन और किसी भी अन्य धोखाधड़ी वाले व्यवहार पर लगातार नज़र रखे हुए हैं.
पेमेंट से जुड़ी धोखाधड़ी
हमने ऐसे कई मॉडल अपना रखे हैं, जिनकी मदद से ट्रांज़ैक्शन रिस्क का मूल्यांकन किया जा सकता है. ये मॉडल असामान्य गतिविधियों, जैसे कि अचानक हुई बड़ी खरीदारी पर ट्रिगर होते हैं. हमारे सिस्टम असामान्य ट्रांज़ैक्शन को फ़्लैग और ब्लॉक कर सकते हैं. हालाँकि, कोई भी सिस्टम परफ़ेक्ट नहीं होता, इसलिए बेहतर है कि हमें खुद को और अपने अकाउंट को धोखाधड़ी से बचाने का तरीका पता होना चाहिए. नीचे हमारे सुझाव देखें.
अकाउंट पर कब्ज़ा करने की घटनाओं को कम करना
हमारे 2-स्टेप वेरिफ़िकेशन और पास-की से, अकाउंट पर किसी और का कब्ज़ा होने से बचा जा सकता है. अगर किसी यूज़र अपनी उम्र कम करने या 2-स्टेप वेरिफ़िकेशन हटाने की कोशिश करता है, तो इसके लिए हमने चैलेंज भी जोड़े हैं.
अगर आपने अभी तक 2-स्टेप वेरिफ़िकेशन नहीं जोड़ा है, तो उसे जोड़ें. इसके लिए, सेटिंग और सुरक्षा में जाएँ और फिर वेरिफ़िकेशन का वह तरीका चुनें, जिसका इस्तेमाल आपको करना है.
या फिर पास-की (फ़िंगरप्रिंट या फ़ेस ID) सेट अप करें. इसके लिए, अकाउंट सेटिंग > अकाउंट की जानकारी > लॉगिन के तरीके > पास-की जोड़ें पर जाएँ.
रेड फ़्लैग : स्कैम को जल्दी से कैसे पहचानें
Roblox पर होने वाले ज़्यादातर इंटरैक्शन पॉज़िटिव होते हैं. हालाँकि, किसी भी ऑनलाइन प्लैटफ़ॉर्म की तरह, यहाँ भी कुछ गलत लोग और गलत व्यवहार होते हैं. अगर आपको इनमें से कुछ भी दिखे, तो उसे रेड फ़्लैग मानें. बातचीत बंद करें और रिपोर्ट करें.
मुफ़्त Robux का कोई भी ऑफ़र
मुफ़्त Robux वाला कोई ऑफ़र नहीं होता है. अगर कोई वेबसाइट या यूज़र इसका वादा कर रहा है, तो यह आपकी निजी जानकारी पाने का तरीका हो सकता है. इससे बचें और इसकी रिपोर्ट करें. यह मुफ़्त Premium मेंबरशिप, ट्रिक, कोड या कीमती आइटम के ऑफ़र पर भी लागू होता है.
बिना बैज वाले एडमिन
अगर कोई खुद को Roblox का स्टाफ़ या एडमिन बताता है, लेकिन उसकी बैज लिस्ट में Roblox एडमिन बैज नहीं है, तो तुरंत उसकी रिपोर्ट करें.
आपका पासवर्ड माँगना
हम Roblox लॉगिन पेज के बाहर कभी भी आपका पासवर्ड नहीं माँगेंगे. अपनी जानकारी कभी भी अन्य पेजों पर न डालें, खासकर उन पेजों पर जो मुफ़्त में कुछ देने के बदले आपसे जानकारी माँग रहे हों.
यूज़र्स के शेयर किए हुए ऐसे लिंक जो आपको Roblox से बाहर ले जाते हैं
अगर कोई अन्य यूज़र कोई ऐसा लिंक शेयर करता है, जिस पर क्लिक करने पर आपको प्लैटफ़ॉर्म से बाहर किसी अन्य लोकेशन पर रीडायरेक्ट किया जाता है, तो उसे स्पैम या आपकी निजी जानकारी पाने की संभावित कोशिश मानें. क्लिक न करें और यूज़र की रिपोर्ट करें.
अनऑफ़िशियल ट्रेड या बिक्री की रिक्वेस्ट से बचें
Premium मेंबर अपनी अकाउंट सेटिंग के ज़रिए आधिकारिक तौर पर ट्रेड और बिक्री कर सकते हैं. अगर आपने ट्रेड या बिक्री की सुविधाओं के बाहर कोई अनऑफ़िशियल डील करने का फ़ैसला किया है, तो दूसरे यूज़र के पीछे हटने पर हम आइटम वापस पाने या मुआवज़ा दिलाने में आपकी कोई मदद नहीं कर सकते.