Skip to content
कृपया ध्यान दें कि आपके देश में टेक्स्ट और/या वॉइस चैट बंद हो सकती है. वीडियो चैट किसी भी लोकेशन पर उपलब्ध नहीं है.

डिजिटल वेल-बीइंग, मानसिक स्वास्थ्य और बहुत कुछ

अपने और अपने बच्चों के लिए ऑनलाइन अनुभवों को बेहतर बनाने के लिए एक्सपर्ट्स और हम-उम्र लोगों से सुझाव पाएँ.

डिजिटल वेल-बीइंग के लिए सलाह

हमारे कम्यूनिटी स्टैंडर्ड

स्वस्थ, सकारात्मक और सम्मानजनक कनेक्शन बनाना

हमने 2019 में द सिविलिटी इनिशिएटिव को लॉन्च किया था, जिसका मकसद लोगों को जानकारी और टूल्स उपलब्ध कराना था, ताकि वे Roblox पर, सामान्य रूप से ऑनलाइन और वास्तविक जीवन में अपने लिए सकारात्मक एक्सपीरिएंस बना सकें. यह काम तीन खास बातों पर केंद्रित है.

शिक्षित करना

हमारे उपयोगकर्ताओं को ऐसे शैक्षणिक संसाधन प्रदान करें, जिनसे उन्हें ऑनलाइन माहौल में सकारात्मक और स्वस्थ बातचीत को बढ़ावा देने में मदद मिले और जिनसे उन्हें चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निपटने के लिए आत्मविश्वास मिले।

सशक्तिकरण

सभ्यता और सुरक्षा से जुड़े हमारे फ़ीचर्स के सेट को ऐक्सेसिबिल बनाएँ, जिससे डेवलपर्स शुरू से ही अपने एक्सपीरिएंसेज़ में सभ्यता को शामिल कर सकें.

प्रेरित करें

एक सुरक्षित और ज़्यादा सभ्य ऑनलाइन भविष्य को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए, प्रमुख संगठनों के साथ पार्टनरशिप करें.

पॉडकास्ट

जानकारों के सुझावों, इनसाइट और निजी अनुभवों के साथ हमारे पसंदीदा एपिसोड सुनें.

सीज़न 3, एपिसोड 8

किशोर, तकनीक और सच्चाई

अमांडा लेनहार्ट

'इनटू द डिजिटल फ़्यूचर' के इस एपिसोड में, होस्ट जॉर्डन शापिरो और लौरा हिगिंस इंटरनेट रिसर्च में अपनी यात्रा और युवाओं, उनके मानसिक स्वास्थ्य और डिजिटल इंटरैक्शन पर केंद्रित उनके व्यापक काम पर चर्चा करने के लिए, लंबे समय से मिश्रित तरीकों की रिसर्चर अमांडा लेनहार्ट के साथ बातचीत कर रहे हैं. वे डिजिटल मीडिया, स्क्रीन टाइम और युवाओं पर तकनीक के सूक्ष्म प्रभाव के बारे में मिथकों और गलत धारणाओं पर गहराई से बातचीत करते हैं. बातचीत में शिक्षा में जेनरेटिव AI की उभरती भूमिका, इस तकनीक को इंटिग्रेट करने में स्कूलों को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, और डिजिटल लिट्रेसी के लिए संतुलित और सूचित दृष्टिकोण के महत्व पर भी चर्चा हुई है. अमांडा अपने शोध और व्यक्तिगत अनुभवों से जानकारी देती हैं, जिसमें डिजिटल युग की जटिलताओं का सामना करने के लिए माता-पिता, शिक्षकों, तकनीकी कंपनियों और नियामकों को शामिल करने वाली बहु-आयामी रणनीतियों की ज़रूरत पर रोशनी डाली गई है.

इमरजेंसी सपोर्ट सर्विसेज़

ज़्यादा जानें

अतिरिक्त रिसोर्स