Roblox पर सुरक्षित रहने और मज़े करने में अपने बच्चों की मदद करें
अपने बच्चों को खतरे के संकेतों को पहचानने, साइबर धमकी से निपटने और उन्हें ऑनलाइन सफलता के लिए तैयार करने के बारे में ज़्यादा जानें.
पेरेंटल कंट्रोल्स चालू करें
अकाउंट बनाकर, उसे अपने बच्चे के अकाउंट से लिंक करके और पेरेंटल कंट्रोल्स सेटअप करके, आप अपने बच्चों को बहुत ज़्यादा स्क्रीन टाइम, अनुचित कॉन्टेंट और अन्य चीज़ों से बचने में मदद कर सकते हैं.
टीन एजर्स की पेरेंटिंग
घर पर सुरक्षित और खुलेपन का माहौल बनाना, अपने टीन एजर बच्चे को सपोर्ट करने का बढ़िया तरीका है. उन्हें बताएँ कि आप हमेशा उनके लिए मौजूद हैं और खुलेपन के साथ उनकी बातें सुनें.
उन्हें हमारे teen resources. ये हमारी टीन काउंसिल और उन पेशेवर संगठनों की पार्टनरशिप में बनाए गए थे, जिन्हें चुनौतीपूर्ण ऑनलाइन स्थितियों से निपटने का अनुभव है. आपके टीन एजर बच्चे के लिए खुद ही जानकारी लेना और समझना आसान हो सकता है, इसलिए यह उनके लिए एक शानदार टूल है.
बातचीत शुरू करें : ऑनलाइन सुरक्षा और वेल-बीइंग के लिए ज़रूरी विषय
Roblox पर होने वाले ज़्यादातर इंटरैक्शन मज़ेदार और बिना दुर्भावना वाले होते हैं, लेकिन अपने बच्चों को अचानक सामने आने वाले किसी निगेटिव केस के लिए पहले से तैयार करना उनकी सुरक्षा और सेहत के लिए बेहतर साबित हो सकता है.
13 साल से कम उम्र के न्यूरोडाइवर्जेंट बच्चों के माता-पिता के लिए
कई रिस्क फ़ैक्टर, जैसे कि कम्यूनिकेशन में अंतर और बढ़ा हुआ जोश या किसी काम में बेहोशी की हद तक डूब जाना जैसे व्यवहार, न्यूरोडाइवर्जेंट बच्चों के लिए स्कैम का ज़्यादा जोखिम पैदा कर सकते हैं. ऐसे मामलों में इस तरह मदद की जा सकती है.
उनका कॉन्टेंट मैनेज करें
अपने बच्चे की ऐसे गेम खोजने में मदद करें, जो उनकी उम्र के लिए सही हों और कम दबाव वाले एनवायरनमेंट में खेले जाते हों. उनके साथ खेलें और देखें कि वे इन गेम में दूसरों के साथ कैसे इंटरैक्ट करते हैं.
सुझाव : कॉन्टेंट मैच्योरिटी लेवल, स्क्रीन टाइम और वे किसके साथ इंटरैक्ट कर रहे हैं, इसकी निगरानी के लिए पेरेंटल कंट्रोल्स का इस्तेमाल करें.
अकसर बात करें
कुछ न्यूरोडायवर्जेंट युवा लोग ज़्यादा खुले और भरोसा करने वाले हो सकते हैं, जो किसी भी सुनी हुई बात को बिना सोचे-समझे मान लेते हैं. यह एक बड़ी ताकत हो सकती है, लेकिन इससे वे बुरे लोगों के चंगुल में भी ज़्यादा आसानी से फँस सकते हैं.
सुझाव : ऊपर के सेक्शन में बताए गए विषयों के बारे में नियमित रूप से बात करें, ताकि उन्हें खतरे के संकेतों को समझने में मदद मिल सके.
रिपोर्ट करना और ब्लॉक करना
अगर आपको या आपके बच्चे को हमारे कम्यूनिटी स्टैंडर्ड या उपयोग की शर्तों का उल्लंघन नज़र आता है, तो आपके पास समस्या की रिपोर्ट करने का या यूज़र को ब्लॉक करने का विकल्प है. ऐसे कॉन्टेंट या इंटरैक्शन के लिए हमारी ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी है, जिसमें यौन दुर्व्यवहार, उसे बढ़ावा देना, शेयर करना या उसमें एंगेज होना शामिल हो और हम इसकी रिपोर्ट करने में आपसे सहयोग करने का अनुरोध करते हैं