Skip to content

पेश है Roblox Plus

30 अप्रैल से, प्लैटफ़ॉर्म के एक्सक्लूसिव फ़ायदे अनलॉक करें

  • Roblox Plus 30 अप्रैल को लॉन्च हो रहा है. यह एक नया सब्सक्रिप्शन है, जो दुनिया भर में $4.99 USD प्रति माह की कीमत पर उपलब्ध होगा. इसमें गेम में मिलने वाले आइटम और अवतारों पर छूट के साथ-साथ प्लैटफ़ॉर्म के एक्सक्लूसिव फ़ायदे भी शामिल होंगे.

  • छूट की लागत Roblox कवर करेगा, इसलिए क्रिएटर्स को हर आइटम पर पहले जितनी कमाई होती रहेगी. सब्सक्राइबर्स उतने ही Robux को ज़्यादा आइटम पर खर्च कर सकते हैं, जिससे क्रिएटर्स को ज़्यादा कमाई करने का मौका मिलता है.

  • क्रिएटर्स को उन सब्सक्राइबर्स से भी फ़ायदा मिल सकता है, जो किसी गेम के पेड प्राइवेट सर्वर का इस्तेमाल करते हैं. साथ ही, क्रिएटर्स को उस नए API को लागू करने से भी फ़ायदा मिल सकता है, जिससे यूज़र्स को गेम में ही Roblox Plus को सब्सक्राइब करने की सुविधा मिलती है.

हर दिन, 14.4 करोड़ यूज़र्स गेम खेलने, कनेक्ट करने और क्रिएट करने के लिए Roblox पर आते हैं.1 हमारी लगातार यही कोशिश रहती है कि हम ऐसे नए तरीके अपनाएँ, जिनसे हमारे सबसे पुराने और खास प्लेयर्स को बेहतर सेवा मिल सके. साथ ही, क्रिएटर्स को भी ऐसे तरीके उपलब्ध करवाएँ, जिनकी मदद से उनका बिज़नेस बढ़े. 

30 अप्रैल से, हम Roblox Plus लेकर आ रहे हैं, जिसे हमारे प्लैटफ़ॉर्म पर सबसे ज़्यादा इंगेजमेंट वाले यूज़र्स के लिए तैयार किया गया है. Roblox Plus दुनिया भर में $4.99 USD प्रति माह की कीमत पर उपलब्ध होगा. प्लैटफ़ॉर्म के एक्सक्लूसिव फ़ायदों के साथ-साथ गेम में मिलने वाले आइटम और अवतार पर छूट देकर Roblox Plus, यूज़र्स को अपने Robux का और भी ज़्यादा फ़ायदा उठाने की सुविधा देता है. साथ ही, उन क्रिएटर्स की भी सीधे तौर पर मदद करता है, जिनकी बदौलत Roblox पर बेहतरीन गेम्स उपलब्ध हो पाते हैं.

प्लेयर को बेहतर एक्सपीरिएंस देना 

Roblox Plus के ज़रिए यूज़र्स को उन ऐक्टिविटी पर बचत के मौके मिलते हैं, जिन्हें वे पहले से ही पसंद करते हैं. इससे Roblox पर रोज़ाना का एक्सपीरिएंस और भी फ़ायदेमंद हो जाता है. ये फ़ायदे शामिल हैं : 

  • ज़्यादा स्मार्ट तरीके से खर्च करना : सब्सक्राइबर्स को गेम में मिलने वाले आइटम, अवतार, वगैरह पर तुरंत 10% की छूट मिलती है.

roblox-plus-announcement-3.webp

  • दोगुनी छूट : सब्सक्राइबर का सब्सक्रिप्शन लगातार चलते रहने पर, तीसरे महीने में उन्हें मिलने वाली छूट बढ़कर 20% हो जाती है. यह उनकी मेंबरशिप जारी रखने का इनाम होता है. 

  • चुनने की सुविधा कि किसके साथ खेलना है : सब्सक्राइबर्स के पास सभी सपोर्टेड गेम्स में फ़्री और अनलिमिटेड प्राइवेट सर्वर का ऐक्सेस होगा. प्राइवेट सर्वर की मदद से, प्लेयर्स किसी भी गेम का अपना इंस्टैंस बना सकते हैं और उसे मैनेज कर सकते हैं. इससे वे अपने मनमुताबिक प्लेयर्स के साथ खेल सकते हैं.

  • Robux फ़्री में ट्रांसफ़र करना : पहली बार, हम बिना किसी ट्रांज़ैक्शन शुल्क के डायरेक्ट Robux ट्रांसफ़र की सुविधा पेश कर रहे हैं. Robux भेजने की सुविधा खास तौर से Plus सब्सक्राइबर्स के लिए है, जबकि पाने वालों के पास Plus सब्सक्रिप्शन होना ज़रूरी नहीं है. सुरक्षित तरीके से ट्रांसफ़र करने के लिए, यह ज़रूरी है कि जब भी कम उम्र के यूज़र्स, Robux भेजते या पाते हैं, तब हर बार पेरेंट या देखभाल करने वाले की मंज़ूरी ज़रूरी होती है. पेरेंट की मंज़ूरी के बिना Robux भेजने या पाने के लिए, ज़रूरी है कि यूज़र्स की उम्र का वेरिफ़िकेशन हो चुका हो और उनकी उम्र 18 साल से ज़्यादा हो. हो सकता है कि सुरक्षा से जुड़ी ये शर्तें समय के साथ बदलती रहें, जिसमें क्षेत्र के हिसाब से तय शर्तों को भी शामिल किया जाता है.

  • अवतार के ऐसेट ट्रेड और रीसेल करना : कभी-कभार मिलने वाले अवतार का अपना कलेक्शन बनाएँ.

  • अवतार के आइटम पब्लिश करना और बेचना : मार्केटप्लेस पर लाखों प्लेयर्स तक पहुँचें.

roblox-plus-announcement-4.webp

Roblox Plus सब्सक्राइबर्स को उनकी प्रोफ़ाइल पर एक खास बैज भी मिलेगा. लॉन्च के तुरंत बाद, हम कई वैकल्पिक बंडल उपलब्ध कराएँगे— Plus 500, Plus 1000 और Plus 2000. हर बंडल में ये चीज़ें शामिल हैं :

  • Roblox Plus सब्सक्रिप्शन.

  • हर महीने दिए जाने वाले 500, 1,000 या 2,000 Robux (बंडल के आधार पर).

इन बंडल के ज़रिए Roblox Plus और मासिक Robux, दोनों के लिए आसानी से एक बार में पेमेंट किया जा सकता है.

यह तो बस शुरुआत है. हम आने वाले महीनों में Roblox Plus में अतिरिक्त फ़ीचर्स जोड़ेंगे.

क्रिएटर्स को फ़ायदा पहुँचाना

हमने Roblox Plus को इस तरह डिज़ाइन किया है कि इससे हमारे क्रिएटर्स सहित पूरे Roblox प्लैटफ़ॉर्म को फ़ायदा मिले. एक ओर जहाँ सब्सक्राइबर्स को गेम में मिलने वाले आइटम, अवतार और Robux की अन्य खरीदारियों पर 10% (या 20%) की छूट मिलती है, वहीं छूट की लागत Roblox कवर करेगा—यानी क्रिएटर्स द्वारा अलग-अलग की जाने वाली सभी खरीदारी पर पहले जितनी कमाई होती रहेगी. सब्सक्राइबर्स उतने ही Robux को ज़्यादा आइटम पर खर्च कर सकते हैं, जिससे क्रिएटर्स को ज़्यादा कमाई करने के मौके मिलते हैं.

Roblox Plus का एक फ़ीचर यह भी है कि सब्सक्राइबर्स को पेड प्राइवेट सर्वर का फ़्री, अनलिमिटेड ऐक्सेस मिलता है. इसलिए, हम इसे सपोर्ट करने के लिए क्रिएटर्स को भी इनाम देना चाहते हैं. क्रिएटर्स हर उस Roblox Plus सब्सक्राइबर पर 100 Robux तक कमा सकते हैं, जिसने 30 दिनों में किसी गेम के पेड प्राइवेट सर्वर पर कुल मिलाकर 60 या इससे ज़्यादा मिनट बिताए हों. हम उन पाँच पेड प्राइवेट सर्वर के लिए पेमेंट करेंगे, जिन पर हर Roblox Plus यूज़र ने 30 दिनों के दौरान सबसे ज़्यादा समय बिताया है.

roblox-plus-announcement-2.webp

यूज़र्स द्वारा Roblox Plus को सब्सक्राइब करने पर क्रिएटर्स को सीधे तौर पर भी फ़ायदा मिल सकता है. जब कोई यूज़र किसी ऐसे गेम से Roblox Plus को सब्सक्राइब करता है, जिसमें नया PromptRobloxSubscriptionPurchase API लागू किया गया है, तो क्रिएटर को हर महीने 250 Robux का बोनस मिलता है. यह बोनस क्रिएटर्स को सब्सक्राइबर के पहले तीन महीनों में से हर महीने के लिए तब तक मिलता है, जब तक कि वे सब्सक्रिप्शन जारी रखते हैं. इस तरह से क्रिएटर्स हर नए सब्सक्राइबर को जोड़ने पर 750 Robux तक कमा सकते हैं.

हमारा लक्ष्य है कि क्रिएटर्स हमारे प्लैटफ़ॉर्म से लगातार कमाई कर सकें. Roblox पर ज़्यादा से ज़्यादा क्रिएटर्स जुड़ रहे हैं और अपना बिज़नेस बना रहे हैं. साथ ही, वे अपनी टीम बड़ी कर रहे हैं और प्लैटफ़ॉर्म पर पहले से बड़े और बेहतर गेम्स डेवलप कर रहे हैं. Roblox Plus से क्रिएटर्स को किस तरह से फ़ायदा मिल रहा है, इस बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए हमारी DevForum पोस्ट देखें.

भविष्य को ध्यान में रखते हुए तैयार करना

Roblox Plus के रोलआउट के बाद, अब हमारे मौजूदा सब्सक्रिप्शन, Roblox Premium पर नए यूज़र्स साइन-अप नहीं कर सकेंगे. मौजूदा Premium मेंबर्स अपनी मेंबरशिप जारी रख सकते हैं. वे Roblox Plus का 1 महीने का फ़्री ट्रायल ले सकते हैं. इसे वे अपने मौजूदा सब्सक्रिप्शन के साथ ले सकते हैं. Roblox Premium पर बने रहने वाले मेंबर्स को उन्हें हर महीने मिलने वाला Robux मिलता रहेगा और अवतार के ऐसेट की ट्रेडिंग, पब्लिशिंग और बिक्री भी जारी रख सकेंगे. 30 मई से, Roblox Premium के सब्सक्राइबर्स को अतिरिक्त Robux खरीदने पर मिलने वाला 10% बोनस नहीं मिलेगा और Roblox Premium लोगो भी हटा लिया जाएगा.

Roblox Plus उन यूज़र्स के लिए एक नया रास्ता खोलता है, जो प्लैटफ़ॉर्म का ज़्यादा फ़ायदा उठाना चाहते हैं. साथ ही, यह उन क्रिएटर्स के लिए भी एक नया रास्ता खोलता है, जो कमाई करने के और तरीके तलाश रहे हैं. यह लॉन्च तो बस शुरुआत है. हम पहले से ही ऐसे नए फ़ायदे तैयार करने में जुटे हैं जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि कम्यूनिटी के साथ-साथ Roblox Plus का विकास भी लगातार हो और आने वाले सालों में यह आपके लिए और भी ज़्यादा मज़ेदार हो.

1 31 दिसंबर, 2025 को खत्म होने वाली तिमाही के लिए.