Skip to content
कृपया ध्यान दें कि आपके देश में टेक्स्ट और/या वॉइस चैट बंद हो सकती है. वीडियो चैट किसी भी लोकेशन पर उपलब्ध नहीं है.

युवाओं के लिए टिप्स : ऑनलाइन सुरक्षा और वेल-बीइंग

हमारी टीन काउंसिल और पेशेवरों द्वारा ऑनलाइन रहने वाले टीन एजर्स के लिए खास तौर पर बनाए गए रिसोर्स और टिप्स के बारे में जानें.

Roblox एक्सपीरिएंस में सम्मानजनक और सुरक्षित ढंग से एक साथ खेल रहे युवा अवतारों की इमेज.

कम्यूनिटी स्टैंडर्ड की यूथ गाइड

हमने अपने कम्यूनिटी स्टैंडर्ड को सरल बना दिया है और उनमें मददगार तस्वीरें जोड़ दी हैं, ताकि आप आसानी से उन्हें समझ सकें और उनका पालन कर सकें. सीखें, शेयर करें और Roblox पर एक सम्मानजनक, सकारात्मक अनुभव बनाए रखें.

Roblox टीन काउंसिल

Tअपने टूल्स को बेहतर बनाने और अपने यूज़र्स के लिए एजुकेशनल गाइड बनाने के लिए, हमने संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको से, अलग-अलग तरह के लोगों को इकट्ठा करके अपनी टीन काउंसिल बनाई है

हमारी टीन काउंसिल को डिजिटल नागरिकता और मेंटल हेल्थ एडवोकेसी की ट्रेनिंग दी गई है. उन्हें मेंटल हेल्थ दोस्त के सर्टिफ़िकेट भी मिले हैं. इसके बाद इस काउंसिल ने हमारे कम्यूनिटी स्टैंडर्ड, एजुकेशनल मटीरियल, आउटरीच कॉन्टेंट, PSAs और मेंटल हेल्थ के बारे में सुझावों को बेहतर बनाने में मदद की. 

हमारे युवा क्या कह रहे हैं

हमारे टीन काउंसिल के सदस्यों ने Roblox पर अपने साथियों के लिए बेहतर अनुभव बनाने में मदद के लिए हमारे साथ ये बातें शेयर कीं।

मुश्किलों का सामना करना कमज़ोरी नहीं है.

अगर आप मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, तो शर्मिंदा महसूस न करें. ब्रेक लें और लॉग ऑफ़ करें. किसी से बात करें, जैसे कि कोई काउंसलर या आपके माता-पिता. अपनी बात कहना एक ताकत है!

खुद से ऐसे बात करें, जैसे आप किसी अपने से बात करते हैं.

अगर आप उदास, शर्मिंदा या खुद से हताश महसूस कर रहे हैं, तो एक गहरी साँस लें. खुद से पूछें कि अगर आपका कोई अपना ऐसा महसूस कर रहा हो, तो आप उससे क्या कहेंगे. खुद के प्रति उदार बनें.

अपनी निजी जानकारी किसी के साथ शेयर न करें.

व्यक्तिगत जानकारी, जैसे कि अपना असली नाम या अपने स्कूल का नाम शेयर करना हानिरहित लग सकता है, लेकिन इसके नतीजे आपकी सुरक्षा के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं. याद रखें, आप स्क्रीन के पीछे मौजूद व्यक्ति को कभी भी पूरी तरह से नहीं जानते, इसलिए सतर्क रहें (भले ही आप उसके साथ लंबे समय से खेल रहे हों).

ब्लॉक और रिपोर्ट करने से न डरें.

अगर कोई दूसरा यूज़र आपको लगातार परेशान कर रहा है या आपको असहज महसूस करवा रहा है, तो उन्हेंरिपोर्ट और ब्लॉक करने से न डरें. यह अलग होने और सभी संपर्क खत्म करने का एक झटपट तरीका है. 

किसी और जगह पर कनेक्ट करने की रिक्वेस्ट को इग्नोर करें

अगर कोई आपसे आपके सोशल मीडिया या मैसेजिंग ऐप पर चैट करने के लिए Roblox छोड़ने के लिए कह रहा है, तो खुद से पूछें कि वह ऐसा क्यों कह रहा है. वह Roblox पर चैट क्यों नहीं करना चाहता? याद रखें, हमारी चैट में यूज़र के लिए सुरक्षा के इंतज़ाम हैं, इसलिए वहीं बातचीत जारी रखना ज़्यादा सुरक्षित है जहाँ किसी भी अनुचित या असुरक्षित चीज़ को फ़्लैग किया जा सकता है.

ध्यान दें कि स्क्रीन टाइम आपके मूड पर क्या असर डालता है

गेमिंग के बहुत सारे फ़ायदे हैं. आपको दोस्तों से जुड़ने, कोलैबरेट करने और मज़े करने का मौका मिलता है. हालाँकि, बहुत ज़्यादा स्क्रीन टाइम से कभी-कभी हमें थोड़ी थकान कमज़ोरी महसूस हो सकती है. ध्यान दें कि लंबे गेमिंग सेशन के बाद आपको कैसा महसूस होता है. अगर आप थोड़ा निराश हैं, तो अपने लिए स्क्रीन टाइम की लिमिट सेट करने पर विचार करें या 'परेशान न करें मोड' में जाएँ.

ज़्यादा जानें

और रिसोर्स