सुरक्षा के लिए टूल्स और पॉलिसी
Roblox का विज़न ऑनलाइन सुरक्षा के लिए स्टैंडर्ड सेट करना है, जिसमें हर यूज़र को सुरक्षित रखने के लिए, मज़बूत बिल्ट-इन सुरक्षा सुविधाएँ और सुरक्षा सिस्टम हों. Roblox ऐसे टूल्स और सेवाएँ भी देता है, जिनका इस्तेमाल करके यूज़र्स अपने एक्सपीरिएंस को और सुरक्षित कर सकते हैं.
यूज़र को सुरक्षित एक्सपीरिएंस देने के लिए Roblox क्या कर रहा है
कम्यूनिटी स्टैंडर्ड और पॉलिसी
Roblox के कम्यूनिटी स्टैंडर्ड को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि यूज़र्स हमारे प्लैटफ़ॉर्म पर सुरक्षित महसूस करें और आसानी से जुड़ सकें. ये स्टैंडर्ड Roblox पर सभी पर लागू होते हैं और हम चाहते हैं कि सभी यूज़र्स हमेशा हमारे स्टैंडर्ड और एक-दूसरे का सम्मान करें. इन्हें कम्यूनिटी और प्लैटफ़ॉर्म की ज़रूरतों के हिसाब से अपडेट किया जाता है.
प्रोऐक्टिव मॉडरेशन
Roblox के पास हज़ारों प्रशिक्षित पेशेवर लोगों की बड़ी टीम खास तौर से हमारे यूज़र्स को सुरक्षित रखती है. साथ ही, यह टीम 24/7 हमारे प्लैटफ़ॉर्म को मॉनिटर करके अनुचित कॉन्टेंट और चैट का पता लगाती है. बेहद आधुनिक तकनीक की मदद से, क्रिएटर्स के एक्सपीरिएंस के सभी कॉन्टेंट को प्लैटफ़ॉर्म पर लाइव जाने से पहले रिव्यू किया जाता है.
कॉन्टेंट लेबल
Roblox पर एक्सपीरिएंसेस को कॉन्टेंट मैच्योरिटी लेबल के ज़रिए रेटिंग दी जाती है, ताकि यूज़र्स और पेरेंट को यह समझने में मदद मिल सके कि उनके लिए कौन-सा कॉन्टेंट सही है.
उम्र का वेरिफ़िकेशन
Roblox पर चैट फ़ीचर्स का इस्तेमाल करने से पहले, हर यूज़र को उम्र का वेरिफ़िकेशन पूरा करना होगा. चैट आम तौर पर सिर्फ़ मिलते-जुलते उम्र के यूज़र्स के बीच ही हो सकती है, सिवाय भरोसेमंद कनेक्शन के.
चैट फ़िल्टर
चैट को फ़िल्टर किया जाता है, ताकि अनुचित कॉन्टेंट मिलने पर उसे ब्लॉक किया जा सके, जैसे कि भेदभाव को बढ़ावा देना वाला भाषण, डराना-धमकाना, चरमपंथ, हिंसा, सेक्शुअल कॉन्टेंट, साथ ही व्यक्तिगत जानकारी और इनविटेशन. इससे ऐसी चैट को प्लैटफ़ॉर्म से बाहर रखा जाता है.
यूज़र को जानकारी देना
अगर कोई यूज़र बार-बार ऐसे मैसेज भेजने की कोशिश करता है, जिन्हें टेक्स्ट फ़िल्टर, नियमों के खिलाफ़ पाता है, तो Roblox उन्हें यह बंद करने की चेतावनी देने के लिए नोटिफ़िकेशन भेजेगा. बार-बार उल्लंघन करने पर उन्हें कुछ समय के लिए ब्लॉक, सस्पेंड या बैन कर दिया जाएगा.
लगातार इनोवेशन
We work every day to adapt to new online risks and optimize safety features as new technology becomes available and as regulations change around the world. In 2025, we made more than 100 safety enhancements.
कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ पार्टनरशिप
हम दुनिया भर में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ कोलैबरेट करते हैं, जिनमें फ़ेडरल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन, नेशनल सेंटर फ़ॉर मिसिंग ऐंड एक्सप्लॉयटेड चिल्ड्रेन और अन्य अंतरराष्ट्रीय एजेंसियाँ शामिल हैं. ज़रूरत पड़ने पर हम इनके साथ मिलकर काम करते हैं.
पूरी इंडस्ट्री में सुरक्षा टूल्स शेयर करना
हम रोबस्ट ओपन ऑनलाइन सेफ़्टी टूल्स (ROOST) के फ़ाउंडिंग पार्टनर हैं. यह ग्लोबल गैर-लाभकारी संगठन है, जो ओपन-सोर्स टूल्स के ज़रिए डिजिटल सुरक्षा को बढ़ावा देता है. हमने सुरक्षा टूल्स को लागू और ओपन-सोर्स किया है, जैसे कि Roblox Sentinel जो कि एक AI सिस्टम है जिससे चैट वाली बातचीतों में संभावित जोखिम का जल्दी पता लगाया जा सकता है और PII Classifier, जो एक AI मॉडल है जिसके ज़रिए पहचान ज़ाहिर करने वाली जानकारी (PII) शेयर करने या माँगने की कोशिशों का पता लगाया जा सकता है.
Roblox पर अपने एक्सपीरियंस को सुरक्षित रखने के लिए आप क्या कर सकते हैं
अपना अकाउंट सुरक्षित करें
अपने Roblox अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए मज़बूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें, ईमेल पता या फ़ोन नंबर जोड़ें, पास-की सेट अप करें और 2-स्टेप वेरिफ़िकेशन चालू करें. किसी भी शेयर किए गए या पब्लिक डिवाइस पर खेलने के बाद, लॉग आउट करना न भूलें.
अपनी उम्र वेरिफ़ाई करें
चेहरे के हिसाब से उम्र का अनुमान लगाने की प्रक्रिया पूरी करने पर आपको चैट फ़ीचर्स और खास एज ग्रुप के लिए सीमित कॉन्टेंट को ऐक्सेस करने की अनुमति मिलती है. यह प्रक्रिया तेज़ और आसान है. अगर आपको कोई गड़बड़ी नज़र आती है या आपको कोई दूसरा तरीका इस्तेमाल करना है, तो इसके बजाय सरकारी फ़ोटो ID का इस्तेमाल किया जा सकता है.
अपनी डिजिटल वेल-बीइंग बनाए रखें
जब आपको फ़ोकस करना हो या सोना हो, तो परेशान न करें मोड चालू करके पुश नोटिफ़िकेशन को साइलेंट कर दें और Roblox पर बिताए जाने वाले समय को मैनेज करने के लिए स्क्रीन टाइम की सीमाएँ सेट करें.
यूज़र को रिपोर्ट, ब्लॉक या म्यूट करें
Roblox ने उपयोग की शर्तों और कम्यूनिटी स्टैंडर्ड के उल्लंघनों से निपटने के लिए कड़ी रिपोर्टिंग प्रक्रिया अपनाई है. Roblox ऐप्लिकेशन या वेबसाइट पर अन्य कम्यूनिटी मेंबर्स को आसानी से म्यूट या ब्लॉक किया जा सकता है और अनुचित कॉन्टेंट या बिहेवियर की रिपोर्ट की जा सकती है.
पेरेंटल कंट्रोल सेट अप करें
अगर आप पेरेंट या गार्जियन हैं, तो Roblox अकाउंट बनाकर उसे अपने बच्चे के अकाउंट से लिंक कर सकते हैं. इससे यह मैनेज किया जा सकता है कि आपका बच्चा किस तरह का कॉन्टेंट ऐक्सेस कर सकता है, आपका बच्चा किनसे कनेक्ट होता है और वह हर दिन Roblox पर कितना समय बिता सकता है.
मीडिया और डिजिटल लिट्रेसी स्किल विकसित करें
Roblox माता-पिता, देखभाल करने वालों और यूज़र्स के लिए एजुकेशनल रिसोर्स बनाने के लिए विशेषज्ञों के साथ काम करता है. इन रिसोर्स का इस्तेमाल करके, सुरक्षित तरीके से और आत्मविश्वास के साथ ऑनलाइन दुनिया में नेविगेट करना सीखें.
हमारे प्राइवेसी टूल्स का इस्तेमाल करें
अपने ऑनलाइन स्टेटस को छिपाने के लिए, आप किसके साथ चैट या इंटरैक्ट कर सकते हैं, इसे लिमिट या ब्लॉक करने के लिए, अपने विज्ञापनों को पर्सनलाइज़ करने के लिए डेटा को कंट्रोल करने और अपने डेटा को ऐक्सेस या डिलीट करने के लिए, Roblox के प्राइवेसी टूल्स का उपयोग करें.