Skip to content

अवतार मेकअप, आज Roblox मार्केटप्लेस पर लॉन्च हो रहा है

पेश है अवतार की पहचान का एक नया आयाम.

  • Roblox, अवतार मार्केटप्लेस पर एक नई कैटगरी 'मेकअप' लॉन्च कर रहा है. यह कैटगरी कस्टमाइज़ टैब में भी उपलब्ध होगी.

  • आँखों, होंठों, चेहरे, भौहों, और पलकों के अलग-अलग मेकअप आइटम को साथ मिलाकर और बदलकर इस्तेमाल किया जा सकता है. क्रिएटर्स इन कॉम्बिनेशंस को पूरे चेहरे के लुक के रूप में भी ऑफ़र कर सकते हैं.

  • आज के लॉन्च में 100 से ज़्यादा मेकअप आइटम हैं. आगे और भी आइटम शामिल किए जाएँगे.

  • पारंपरिक मेकअप के अलावा, इस कैटगरी का इस्तेमाल पूरे चेहरे पर पेंट लगाने, टीम के झंडे और डीकैल्स, युद्ध के निशान, कैमोफ्लाज़ और अन्य सजावटों के लिए किया जा सकता है.

  • मेकअप को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि वह पूरे प्लैटफ़ॉर्म पर बिना किसी रुकावट के काम करे.

Roblox पर अवतार लोगों की पहचान का हिस्सा हैं और यूज़र्स उन्हें परफ़ेक्ट बनाने में बहुत समय और मेहनत लगाते है. वे मार्केटप्लेस से सही आइटम चुनते हैं, अपने अवतार का लुक अपने मूड या गेम के टोन के हिसाब से बदलते हैं और नए स्टाइल आज़माते हैं. 2025 की पहली छमाही में, यूज़र्स ने अपने अवतारों को हर दिन औसतन 27.4 करोड़ बार अपडेट किया.

आज हमें 'मेकअप' फ़ीचर की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है. यह एक बिल्कुल नया तरीका है, जिसकी मदद से यूज़र्स अपने अवतार को कस्टमाइज़ कर सकते हैं. साथ ही, क्रिएटर्स और ब्रैंड्स अपनी ऑडियंस बना सकते हैं और उन तक पहुँच सकते हैं. हम आज से इसे रोल आउट कर रहे हैं. यह हमारी कम्यूनिटी के मेंबर्स के बनाए गए मेकअप के 100 से ज़्यादा आइटम के साथ लॉन्च हो रहा है. इसमें क्रिएटर्स और ब्रैंड्स, दोनों की ओर से हर दिन मार्केटप्लेस में और आइटम शामिल होते रहेंगे.

आपका लुक, आपका अंदाज़

Get Ready With Me (GRWM) के हर फ़ैन को पता है कि असल दुनिया के मेकअप रूटीन में फ़ाउंडेशन, आईलाइनर, आईशैडो, मस्कारा, लिपस्टिक, लिप लाइनर, ब्लश, कंटूर, ब्रो पेंसिल, स्टेंसिल वगैरह सहित कई तरह के प्रॉडक्ट शामिल होते हैं. Roblox पर 'मेकअप' भी उतना ही मॉड्यूलर है, जिसकी मदद से यूज़र्स अलग-अलग आइटम को मिक्स और मैच करके अपने खुद की खास स्टाइल तैयार कर सकते हैं. इसमें आँखों, चेहरे, होंठों, आइलैश और आइब्रो के लिए सबकैटगरी के साथ-साथ इन सबकैटगरी को मिलाकर तैयार किए गए पूरे चेहरे के लुक भी शामिल हैं।

avatar-makeup-stats-motivators.webp

हालाँकि हम इस कैटेगरी को 'मेकअप' कह रहे हैं, लेकिन इसमें फ़ेस पेंट, बैटल स्कार, कैमोफ़्लाज़, बारीक कलाकारी और ऐसे अन्य आइटम भी शामिल हैं, जो शायद तुरंत याद न आएँ, लेकिन एक रहस्यमयी विज़र्ड या एक चुलबुले पॉप स्टार का लुक बनाने के काम आ सकते हैं.

'मेकअप मेकर्स' के लिए एक अवसर

अवतार को कस्टमाइज़ करने का एक बिलकुल नया तरीका है 'मेकअप', जो क्रिएटर्स के लिए किसी बड़े अवसर से कम नहीं है. Roblox और Ipsos के एक रिसर्च के मुताबिक, सर्वे में शामिल Roblox के 58% Gen Z यूज़र्स ने पिछले तीन महीनों में मेकअप फ़ीचर का इस्तेमाल किया था और उनमें से 84% ने इसका इस्तेमाल हफ़्ते में कुछ बार किया था. सर्वे में शामिल लगभग 87% यूज़र्स ने बताया कि वे हर महीने Roblox पर मेकअप खरीदना चाहते हैं, जबकि 85% यूज़र्स का मानना है कि अपने अवतार के मेकअप को कस्टमाइज़ करने से उन्हें गेम खेलने में ज़्यादा मज़ा आता है.

क्रिएटर्स सीमित समय के लिए कम कीमत पर मेकअप आइटम उपलब्ध करा सकते हैं. ऐसा करना यूज़र्स के लिए एक किफ़ायती तरीका है, जिससे वे कोई भी स्टाइल अपनाने से पहले अलग-अलग स्टाइल आज़मा सकते हैं. वे चाहें, तो किसी मौसमी पैलेट को आज़मा सकते हैं या फिर किसी खास एक्सपीरिएंस, जैसे कि इन-गेम कॉन्सर्ट के लिए एक खास लुक अपना सकते हैं.

avatar-makeup-stats-affinity.webp

ब्रैंड्स के लिए भी यह बहुत बड़ा अवसर है. जैसा कि हमने 2025 में देखा, असल दुनिया की प्राथमिकताएँ अक्सर डिजिटल दुनिया में भी दिखती हैं और ठीक उसी तरह डिजिटल दुनिया की प्राथमिकताएँ असल दुनिया में भी दिखती हैं. मेकअप करने वाले लगभग 83% Gen Z यूज़र्स अपने अवतार पर अपने पसंदीदा मेकअप ब्रैंड्स के प्रॉडक्ट्स लगाने में दिलचस्पी रखते हैं. इसी तरह, सर्वे में शामिल मेकअप का इस्तेमाल करने वाले 76% यूज़र्स और सर्वे में शामिल Roblox के 71% Gen Z यूज़र्स इस बात से सहमत हैं कि अपने अवतार पर किसी ब्रैंड के मेकअप प्रॉडक्ट्स लगाने से इस बात की संभावना बढ़ जाती है कि वे असल ज़िंदगी में उस ब्रैंड के प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करें.

इस लॉन्च के तहत, e.l.f. कॉस्मेटिक्स, जो टाइटल ब्रैंड स्पॉन्सर है, वह शुरू से ही इसमें सबसे आगे रहा है. उसने अपने प्रॉडक्ट्स से इंस्पायर्ड लुक्स तैयार करने के लिए बेहतरीन क्रिएटर्स के साथ पार्टनरशिप की है और अपनी कम्यूनिटी को उनके अपने एक्सपीरियंस, e.l.f. Up और Glow Up में कुछ खरीदने से पहले वर्चुअल ट्राई-ऑन के ज़रिए खुद को एक्सप्रेस करने का एक नया तरीका दिया है.

e.l.f. Beauty के चीफ़ इंटीग्रेटेड मार्केटिंग ऑफ़िसर, पैट्रिक ओ'कीफ़ ने कहा, “Roblox मेकअप' एक ऐसी कम्यूनिटी के लिए हमारा प्यार भरा मैसेज है, जो किसी कल्चर को फ़ॉलो नहीं करती, बल्कि उसे बनाती है. “जैसा कि हम जानते हैं कि डिजिटल दुनिया और असल दुनिया के बीच पहचान की अदला-बदली आसानी से हो जाती है, ठीक वैसे ही e.l.f. दोनों ही जगहों पर मौजूद है. इससे हमारी कम्यूनिटी को ऐसे टूल्स मिलते हैं, जिनकी मदद से वे कहीं भी खुद की पहचान ज़ाहिर कर सकती है.”

लुक के पीछे की टेक्नोलॉजी

आज के लॉन्च की बुनियाद उस टेक्नोलॉजी पर टिकी है, जिसकी मदद से क्रिएटर्स और ब्रैंड्स एक बार में ही कोई लुक या आइटम बना सकते हैं और यूज़र्स उसे किसी भी अवतार को पहना सकते हैं. Roblox पर मौजूद यूनीक अवतारों की संख्या और उनके अलग-अलग रूपों को ध्यान में रखते हुए, इस तरह का 'वन-साइज़-फ़िट्स-ऑल' विकल्प तैयार करना उतना आसान नहीं है, जितना लगता है.

Roblox पर मौजूद सिर में पहले से ही इस बारे में जानकारी मौजूद होती है कि आँखें और मुँह कहाँ पर हैं. हम इसी जानकारी का इस्तेमाल करके यह पक्का करते हैं कि मेकअप हर चेहरे पर शानदार दिखे, ताकि यूज़र्स आइशैडो और लिपग्लॉस लगा सकें, भले ही वे कैसे भी दिखते हों.

ड्रेस की तरह, Roblox पर मेकअप भी लेयर्ड होता है. पूरी इंडस्ट्री में, कैरेक्टर्स पर मेकअप जोड़ने का मतलब आम तौर पर या तो किसी पार्ट का रंग बदलना होता है या उस पार्ट को पूरी तरह से बदल देना होता है. इस पाबंदी का मतलब है कि ज़्यादातर प्लैटफ़ॉर्म और गेम्स में यूज़र्स को हर कैटगरी में सिर्फ़ कुछ तय विकल्प ही मिल पाते हैं. हमारा तरीका ज़्यादा सुविधाजनक है, यानी यूज़र अपने अवतार की स्टाइल को अपनी मर्ज़ी से तय करने के लिए, आइटम्स को मिक्स-ऐंड-मैच कर सकते हैं या लेयर्स का क्रम बदल सकते हैं.

क्रिएटर्स फ़िज़िकल बेस्ड रेंडरिंग (PBR) इफ़ेक्ट्स का इस्तेमाल करके अपने आइडिया को और भी बेहतर बना सकते हैं और ज़्यादा बारीकियों वाले और असली लगने वाले मेकअप क्रिएशंस तैयार कर सकते हैं, जैसे कि ग्लॉसी लिपस्टिक, हाइलाइटर और मेटैलिक आईशैडो.

तकनीकी जानकारी को गहराई से समझने के लिए, हमारी DevForum पोस्ट देखें.

मेकअप का महत्व :

सर्वे में शामिल जेन Z के मेकअप यूज़र्स में से ज़्यादातर यूज़र्स (82%) ने इस बात पर सहमति जताई कि मेकअप करना उनकी आत्म-अभिव्यक्ति का एक अहम हिस्सा है और 77% ने कहा कि मेकअप करने पर वे “अपने आप को ज़्यादा सहज” महसूस करते हैं. मेकअप, कम्यूनिटी को मज़बूत बनाने में भी अहम भूमिका निभाता है. जैसे कपड़े यूज़र्स को अपनी अलग पहचान और सबकल्चर दिखाने में मदद करते हैं, वैसे ही 52% लोगों ने माना कि मेकअप से समान स्टाइल वाले लोगों को ढूँढना आसान होता है, जबकि 49% ने कहा कि इससे उन्हें किसी खास ग्रुप या कम्यूनिटी का हिस्सा बनने में मदद मिलती है.

avatar-makeup-stats-similarities.webp

चाहे व्यक्तिगत प्रेरणाएँ कुछ भी हों—आत्मविश्वास, क्रिएटिव सेल्फ़-एक्सप्रेशन, अपनेपन की भावना, मौज-मस्ती—हमारा लक्ष्य यूज़र्स को ज़्यादा विकल्प देना और उन्हें यह कंट्रोल देना है कि वे Roblox पर कैसे दिखाई देते हैं. हम Roblox की विविधता का जश्न मनाते हैं और उसे अपनाते हैं, चाहे वे क्लासिक स्टाइल के अवतार हों, कवच पहने योद्धा हों, एनीमे से प्रेरित लुक हों, बड़े-बड़े आकार की बिल्लियाँ हों, भविष्य के रोबोट हों या कुछ और. हमारा लक्ष्य हमेशा यूज़र को ज़्यादा कंट्रोल, ज़्यादा विकल्प और Roblox पर खुद को व्यक्त करने (या अपनी पहचान को खोजने) के ज़्यादा मौके देना है.

हम अभी से देख सकते हैं कि अलग-अलग एक्सपीरिएंस मेकअप का कैसे इस्तेमाल करेंगे और उससे बनने वाले अनगिनत लुक्स का कैसे फ़ायदा उठाएँगे. कुछ उदाहरण तो साफ़ हैं, जैसे कि ऐसे गेम्स जहाँ प्लेयर्स मेकअप के अलग-अलग हिस्सों का इस्तेमाल करके आइकॉनिक स्टाइल्स तैयार करते हैं. अन्य तरीके तुरंत नज़र नहीं आते, जैसे कि दो टीमों के बीच अंतर करने के लिए फ़ेस पेंट का इस्तेमाल करना, स्पोर्ट्स गेम्स के लिए आँखों पर काला रंग लगाना या FPS में प्लेयर्स को दुश्मनों पर हमला करने में मदद करने के लिए पूरे चेहरे पर कैमोफ़्लाज का इस्तेमाल करना.

मामला चाहे जो भी हो, हम यह देखने के लिए इंतज़ार कर रहे हैं कि कम्यूनिटी इसे आगे किस दिशा में ले जाती है.